कांवड़ मेला 2026 के सफल आयोजन के बाद प्रेमनगर आश्रम में बड़ा खाना आयोजित। मुख्यालय स्तर से पुलिस के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में हुए शामिल। पुष्प गुच्छ देकर डीएम व एसएसपी हरिद्वार ने चीफ़ गेस्ट सहित अन्य अतिथिगण का किया स्वागत।

कांवड़ मेला 2026 के सफल आयोजन के बाद प्रेमनगर आश्रम में बड़ा खाना आयोजित।

मुख्यालय स्तर से पुलिस के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में हुए शामिल।

पुष्प गुच्छ देकर डीएम व एसएसपी हरिद्वार ने चीफ़ गेस्ट सहित अन्य अतिथिगण का किया स्वागत।

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पेश की गई कांवड़ यात्रा की रिपोर्ट, तालियों की गूंज ने पेश की सफलता की कहानी।

कांवड़ मेले की सफल अदायगी पर मेहनतकश पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ सम्मानित।

ट्रेनीज रिक्रूट्स द्वारा विभाग कर्मी के तौर पर दी गई अपनी पहली परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन की हुई चौतरफा तारीफ।

मुख्य अतिथि ने समस्त फोर्स को दी बधाई, की गई 03 दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा।

सम्मान समारोह के अंत में उपस्थित सभी जन द्वारा उठाया गया लजीज भोजन का आनंद।

जलाभिषेक उपरांत श्रावण कांवड़ मेला 2026 की औपचारिक समाप्ति की घोषणा के पश्चात मेले में नियुक्त फोर्स के उत्साहवर्धन हेतु आज सांय प्रेमनगर आश्रम स्थित हॉल में पुलिस प्रशासन के बड़े खाने का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि  एडीजी कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे,आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत,आईजी रेंज राजीव स्वरूप, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल आदि ऑफिसर्स पैरामिलिट्री फोर्स के ऑफिसर्स का पुष्प देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ मेला से संबंधित रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान तालियों का शोर गवाह था कि आयोजन को कितने बेहतरीन तरीके से निभाया गया है। 

पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर से आए ऑफिसर्स ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह को सफल आयोजन की बधाई देते हुए पहली बार ड्यूटी कर रहे ट्रेनीज रिक्रूट्स द्वारा ग्राउंड पर दिखाई गई मेहनत की सराहना की। साथ ही पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ की भी तारीफ की।

तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक लॉयन ऑर्डर द्वारा हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से आए व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ को सम्मानित करते हुए समस्त फोर्स को बधाई देते हुए 03 दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की गई।

उक्त आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी / कर्मचारी Paramilitary फोर्स के अधिकारी एवं जवान  व शहर क्षेत्र के  गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहेl

सम्मान समारोह के अंत में उपस्थित सभी जन द्वारा लजीज भोजन का आनंद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।