स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता ने बैठक आयोजित।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता ने बैठक आयोजित।

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाए जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करे अधिकारी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षौल्लास के साथ मनाए जाने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार ने कार्यक्रम निर्धारण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में झंडारोहण के पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया जायेगा उसके बाद झंडारोहण तथा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा तथा प्रातः 9:30  बजे जिला कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा । जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी,इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में खेल कूद,विचार गोष्ठी, वाद-विवाद,निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा यह कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने  14 अगस्त की रात्रि से सभी सरकारी भवनों, इमारतों को प्रकाशमान किए जाने की निर्देश दिए, जिसमें कम वोल्टेज के एलईडी बल्बों का उपयोग किया जाएगा।इसमें समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा कार्यवाही की जाएगी तथा 14 अगस्त सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक जनपद के मुख्य चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगें,जिसकी व्यवस्था जिला सूचना अधिकारी द्वारा किया जायेगा ।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने के लिए सभी उपजिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।        

जनपद की विभिन्न स्मारकों, प्रतिमाओं एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का कार्य नगर निगम,नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों द्वारा किया जायेगा।

जनपद में चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद जनपद में फैले कूड़ा कचरे को साफ करने के लिए 12 अगस्त से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करे तथा आमजन को,स्वयंसेवी संगठनों,जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।

उन्होंने कहा की 15 अगस्त के दिन सभी कार्यालयाध्यक्षो द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यालय परिसरों एवं परिसंपत्तियों में बृहत वृक्षारोपण किया जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, सीओ सदर एसपी बलूनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।