अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का खुलासा, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर एकत्रित कर रहे थे रक्त। गांव-देहात में भोले भाले लोगों के बीच कैम्प लगाकर रक्तदान कराते, रक्त इकट्ठा कर अन्य राज्यों में ऊँचे दामों पर बेचते। 27 यूनिट रक्त, ब्लड कलेक्शन उपकरण एवं 02 वाहन बरामद, पांच आरोपी दबोचे।

अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का खुलासा, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर एकत्रित कर रहे थे रक्त।

गांव-देहात में भोले भाले लोगों के बीच कैम्प लगाकर रक्तदान कराते, रक्त इकट्ठा कर अन्य राज्यों में ऊँचे दामों पर बेचते।

27 यूनिट रक्त, ब्लड कलेक्शन उपकरण एवं 02 वाहन बरामद, पांच आरोपी दबोचे।

रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई SSP हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्रित किया जा रहा है तथा एकत्रित रक्त को कथित रूप से ब्लड बैंक ना ले जाकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाश शुरू की गई तथा चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी को भी सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई।

स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257 की डिग्गी से एक आइस बॉक्स के अंदर 27 यूनिट रक्त एवं 27 खाली ब्लड बैग बरामद हुए। इसके अतिरिक्त ब्लड यूनिट की जांच/माप एवं रक्त संग्रह से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए।

स्कॉर्पियो एन कार संख्या UP-20-CD-8085 की तलाशी में 04 डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड तथा हाथ बांधने वाली 04 बेल्ट बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति/लाइसेंस के ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 829/2026, धारा 18(सी), 27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं 316(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अनित सैनी, पुत्र राजेश कुमार, निवासी फतवा, थाना लक्सर, हरिद्वार।

2. शुभम कुमार, पुत्र जीतराम, निवासी ग्राम माड़ा बेला, पोस्ट चन्दपुरी कला, थाना खानपुर, हरिद्वार।

3. दुष्यन्त कुमार, पुत्र मदनलाल सैनी, निवासी सुरेन्द्र नगर कॉलोनी, आवास विकास, थाना कोतवाली सदर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

4. कावेन्द्र कुमार, पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी निकट सद्भावना अस्पताल, हरतला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

5. दया सिंह, पुत्र ओमकार सिंह, निवासी ग्राम ईसमपुर ढाणा, थाना गीनौर, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी

1. 27 यूनिट रक्त

2. ⁠27 खाली ब्लड बैग

3. ⁠बीपी मशीन — 01

4. ⁠एचबी मशीन — 01

5. ⁠ब्लड ग्रुप जांच संबंधी सामग्री

6. ⁠डोनर फॉर्म बुक — 01

7. ⁠अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रमाणपत्र — 28

8. ⁠स्लाइड का डिब्बा — 01

9. ⁠हाथ बांधने वाली बेल्ट — 04

10. ⁠वेट मशीन — 01

11. ⁠ब्लड डोनर चेयर — 04

12. ⁠ब्लड यूनिट मापने वाली वेट मशीन — 01

13. ⁠स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257

14. ⁠स्कॉर्पियो एन कार संख्या UP-20-CD-8085

पुलिस टीम

1. प्रवीण सिंह कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर

2. नितिन चौहान,व0उ0नि0, कोतवाली लक्सर

3. उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी

4. उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी

5. कानि0 किशोर नेगी

6. कानि0 जगत सिंह 

7. कानि0 राजेन्द्र बिष्ट

8. कानि0 अरविन्द चौहान

9. कानि0 ध्वजवीर सिंह

10. कानि0 दिगम्बर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।