पिरान कलियर मेला क्षेत्र में दुकानों में लगी आग, फायर यूनिटों ने पाया काबू।
रात्रि में फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि पिरान कलियर मेला क्षेत्र में दुकानों में आग लग गई है।
सूचना प्राप्त होते ही मेला क्षेत्र में व्यवस्थापित तीन फायर यूनिटों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लिया गया।
आग बुझाने के अतिरिक्त दमकल वाहन मंगलौर से भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
फायर यूनिटों की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने के कारणों की जानकारी के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।
पिरान कलियर मेला क्षेत्र में दुकानों में लगी आग, फायर यूनिटों ने पाया काबू। रात्रि में फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि पिरान कलियर मेला क्षेत्र में दुकानों में आग लग गई है।

