शादी समारोह में हवाई/हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को कनखल पुलिस ने किया हिरासत में लिया, पिस्टल बरामद।

शादी समारोह में हवाई/हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को कनखल पुलिस ने किया हिरासत में लिया, पिस्टल बरामद।

पिस्टल ज़ब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद में वांछितों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत वाटिका फार्म, लक्सर रोड, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हवाई/हर्ष फायरिंग की गई थी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

प्रकरण में अ0उ0नि0 ललित मोहन द्वारा आरोपी योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी टांडा महतोली, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के विरुद्ध मु0अ0सं0 265/2026, आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश कुमार को हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना के दौरान हवाई/हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त एक पिस्टल मेड इन इंडिया बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी टांडा महतोली, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार

बरामदगी

01 अदद पिस्टल मेड इन इंडिया

पुलिस टीम

1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह

2. कानि0 प्रलव चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।