किशोरी से छेड़खानी व रेप का प्रयास करने वाले आरोपी अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरिद्वार पुलिस से बच पाना नामुमकिन
वादी मुकदमा सुल्तान पुत्र शमशेर निवासी ग्राम नसीरपुर कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा एक प्रा पत्र बाबत स्वयं की नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी व बलात्कार करने का प्रयास के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया।प्रा पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पथरी को आदेश दिये गये। आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना हाजा से तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दौराने दबिश रात्रि में अभियुक्त को हिरासत में लेकर कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त को मा.न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
(1) म.उ.नि.शाहिदा परवीन
(2) कां 714 जयपाल चौहान
(3) कां 789 मुकेश चौहान
किशोरी से छेड़खानी व रेप का प्रयास करने वाले आरोपी अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
