चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे आरोपी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा।
वादी शिवम कुमार पुत्र रोहिताश सिंह निवासी हाफिजाबाद शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता व्हाइट हाउस महादेवपुरम द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP- 20-BV- 2034 चोरी कर ली है ।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 347/26 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा मय पुलिस टीम के दवा चौक पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए उक्त व्यक्तिगण पुलिसवालों को देखकर मोटरसाइकिल को मोड़कर पीछे भागने का प्रयास करने लगा जिसको मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बताया कि उक्त मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले दोनों ने साथ मे मिलकर व्हाइट हाउस महादेवपुरम से चोरी की थी जिसे आज बेचने के लिए जा रहे थे ।
उपरोक्त मुकदमे में धारा 317(2) 3(5)BNS की बढ़ोतरी की गयी आरोपियों को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. राज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम लालपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता व्हाइट हाउस महादेवपुरम सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष।
2.(विधि विवादित किशोर)
बरामदगी
मोटरसाइकिल संख्या UP-20-BV-2034 चेसिस नंबर MBLHAW116LHKD1092
पुलिस टीम
1-उ0नि0 इंद्रजीत सिंह राणा
2-का0 हरिराज थाना।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
