गलयुगी बाप ने दोस्त के साथ मिल कर गला घोंट की थी बेटी की हत्या। हत्यारे बाप ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर लाश को गंगनहर में फेंक दिया था।  पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा भी किया बरामद। मृतक बेटी की लाश तलाशने के लिए गंगनहर में शव की तलाश जारी।

गलयुगी बाप ने दोस्त के साथ मिल कर गला घोंट की थी बेटी की हत्या।

हत्यारे बाप ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर लाश को गंगनहर में फेंक दिया था। 

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा भी किया बरामद।

मृतक बेटी की लाश तलाशने के लिए गंगनहर में शव की तलाश जारी।

कोतवाली मंगलौर पर मंगलौर निवासी महिला द्वारा धनेश्वर उर्फ तोता व आशीष उर्फ धोल्ला के खिलाफ उसकी 13 वर्षीय बेटी को घर से जाने तथा वापस घर न लाने, पूछने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे अन्तगर्त धारा 115(2),140(1),351(2),352,3(2) बीएनएस बनाम उपरोक्त पंजीकृत कराया गया।

प्रकरण पेचीदा था क्योंकि मृतका की माता द्वारा ही  मृतका के पिता पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा था।

तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कुशल सुराग रासी करते हुए मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से आरोपी मृतक का पिता धनेश्वर है। धनेश्वर के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315  बरामद किया। गंगनहर में शव की तलाश के प्रयास जारी हैं। 

आरोपी पिता को यह शक था कि उसकी बेटी किसी से बात करती है। समझाने पर भी बेटी का नहीं मानने पर आरोपी धनेश्वर उर्फ तोता ने अपनी बेटी को अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर माता मंदिर के पास पुल में कमीज से उसका गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को नहर में फेंक कर भाग गए। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- धनेश्वर उर्फ तोता पुत्र मांगेराम, 

2-आशीष उर्फ धोल्ला पुत्र सुनील निवासी ग्राम ब्रहमपुर जट्ट थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार 

बरामद माल

1- तमंचा 315 बोर

2- घटना मे प्रयुक्त मो0सा0

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरी0 भगवान महर

2- व0उ0नि0 सुखपाल सिह

3- उ0नि0 आनन्द मेहरा

4- कानि0 939 पंकज

5- कानि0 381 सुधीर

6- कानि0 मो0 अजीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।
0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा