खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित दिए निर्देश। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान के तहत रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों तथा किराना दुकानों पर निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित दिए निर्देश।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान के तहत रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों तथा किराना दुकानों पर निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा शिवालिक नगर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर 04 खाद्य पदार्थों – देशी घी, मैदा, साबुत काली मिर्च तथा पोहा के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। पोहा निर्माता कम्पनी – पंसारी इण्डस्ट्रीज, नई दिल्ली को लेबल पर निर्माता कम्पनी का नाम व पता अंकित न करने, स्कैन कोड में गलत निर्माता का नाम अंकित करने तथा लेबल पर किये गये हैल्थ क्लेम (Health Claims) के कारण नोटिस जारी किया गया है तथा मैदा बनाने वाली निर्माता कम्पनी – ग्रो मोर स्पाइसेज एण्ड पल्सेस गुरुग्राम हरियाणा को मैदा के लेबल पर एक्सपायरी तिथि अंकित न करने के कारण नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ज्वालापुर, आर्यनगर तथा रानीपुर मोड़ स्थित रिटेल स्टोरों तथा ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म – जेप्टो (Zepto) कम्पनी का निरीक्षण किया गया। जेप्टो कम्पनी के निरीक्षण में कम्पनी द्वारा मौके पर फूड लाइसेन्स प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वेयरहाउस से सम्बन्धित अनिवार्य दस्तावेज – वर्करों के मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल आदि प्रस्तुत नहीं किये गये तथा कई खाद्य पदार्थों के लेबल पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अपठनीय पायी गयी जिस कारण जेप्टो कम्पनी को मौके पर नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 04 खाद्य पदार्थों – खाद्य तेल, सूजी, जूस एवं तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रुड़की शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित रिटेल स्टोरों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर 03 खाद्य पदार्थों – खाद्य तेल, चायपत्ती तथा देशी घी के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं तथा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दो (02) खाद्य कारोबार कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार द्वारा भगवानपुर एवं आस-पास स्थित रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों – बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चाय पत्ती तथा खाद्य तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव द्वारा झबरेड़ा तथा नारसन में स्थित रिटेल दुकानों एवं डेरियों का निरीक्षण किया गया। मौके पर 02 (दो) खाद्य पदार्थों – मावा एवं देशी घी के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। इस प्रकार आज जनपद में कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित दिए निर्देश। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान के तहत रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों तथा किराना दुकानों पर निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।
0 Minutes
Uncategorized
संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास महाराज जी की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने ज्वालापुर विधानसभा मे कलश वंदन यात्रा का किया आयोन। समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम एक होटल बौगला मे संपन्न हुआ।
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण को लेकर जिला भाजपा की बैठक की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र बूथ सशक्तिकरण ही है।  2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमें अभी से बूथों को मजबूत करना है।
0 Minutes
Uncategorized
 हत्या का प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।