जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 44 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी।

जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 44 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 26 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी औरंगाबाद ने अपने खेत का सामने सड़क के दोनों ओर नियमानुसार नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनाश्चित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कमलेश उप्रेती का मकान सुमन नगर में है, भारी वर्षा के कारण उनके घर के चारों तरफ जल भराव हो गया है,जिस कारण आने जाने में भी दिक्कत हो रही है , प्रार्थी ने जल निकासी का जल्द से जल्द  उचित प्रबंध करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी औरंगाबाद द्वारा अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहा है पड़ोस में रहने वाले लोग मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे है। प्रार्थी ने पड़ोस के व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी ओमकार हरचंदपुर नारसन रुड़की द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित 25 किलो वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र के ऋण एवं उस पर देय ब्याज की पूर्ण माफी हेतु प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता कमलेश द्वारा ग्राम ब्रह्मपूरी (रावली महदूद) में मंदिर के पास लगभग 100 फुट की दूरी पर अवैध रूप से मदिरा (शराब) की दुकान के संचालन को बंद कराने हेतु पर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी बबिता पत्नी दिनेश निवासी ग्राम पुरनपुर साल्हापुर का मकान 27 अगस्त 2026 को आयी अत्यधिक वर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।प्रार्थी ने क्षतिग्रस्त घर का मौका मुआना कराते हुए आर्थिक मुआवजा प्रदान करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

      जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।                

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 413 शिकायतें तथा एल 2 पर 120 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।         

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,डीपीआरओ मुस्तफा खां,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।
0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा