कुंभ मेला 2027 को लेकर सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उप समिति की बैठक आयोजित।
हरिद्वार SSP नवनीत सिंह को नियुक्त किया गया है यातायात नियंत्रण उपसमिति का अध्यक्ष।
हर अखाड़ा सदस्य/ श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा, हर मार्ग पर सुचारु यातायात हमारी प्राथमिकता।
उपसमिति तैयार करेगी कुंभ मेले के विशाल समागम, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की सटीक रणनीति।
कुम्भ मेला-2027 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में मार्च 2026 में यातायात नियंत्रण उपसमिति गठित की गई।
इसी क्रम में आज कुम्भ मेला-2027 के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, संभावित यातायात दबाव एवं चुनौतियों का पूर्व आकलन करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में परामर्श एवं सहायता हेतु CCR हरिद्वार मे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
समिति में देहरादून, ऋषिकेश एवं टिहरी के संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ धर्मशाला, अखाड़ा, होटल, आश्रम, टैक्सी संचालक, रोडवेज, रेलवे मुरादाबाद, परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारी/प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है।
समिति द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं स्टैक होल्डरों के बीच बेहतर समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित करते हुए कुम्भ मेले के दौरान यातायात को सुचारु, सुरक्षित एवं बाधामुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बैठक में कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु निर्धारित किए जाने वाले पैदल मार्गों (Pedestrian Routes) की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्गों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए जाने तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज मीटिंग में SDM मंजीत सिहं, सत्यनारायण शर्मा(अध्यक्ष ऑटो विक्रम), देवेंद्र भट्ट(कोषाध्यक्ष टैक्सी स्टैंड), हरिश सिंह बिष्ट(अध्यक्ष टैक्सी स्टैंड), विशाल चंद्र(ACM रोडवेज), प्रवीण आलोक(प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरिद्वार), V.P भट्ट(CO कुंभ), योगेश कुमार(EE PD PWD हरिद्वार), H.D भट्ट(SSI कोतवाली नगर), विपेन्द्र(CO यातायात हरिद्वार), हितेश कुमार(CPU प्रभारी), संदीप नेगी(यातायात निरीक्षक हरिद्वार) मौजूद रहे साथ ही मीटिंग में ऑनलाइन माध्यम से SDM आशीष नरेंद्र नगर एवं कुमकुम जोशी SDM ऋषिकेश भी जुड़े।
कुंभ मेला 2027 को लेकर सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उप समिति की बैठक आयोजित। हरिद्वार SSP नवनीत सिंह को नियुक्त किया गया है यातायात नियंत्रण उपसमिति का अध्यक्ष। हर अखाड़ा सदस्य/ श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा, हर मार्ग पर सुचारु यातायात हमारी प्राथमिकता।
