तमंचे से फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा।
तमंचे संग एक गिरफ्तार, होटल स्वामी से खाने-पीने के विवाद को लेकर थी रंजिश।
आरोपी ने दोस्तों संग मिलकर होटल स्वामी को सबक सिखाने की बनायी थी योजना।
बेड़पुर कलियर निवासी सुहेब ने त्यागी ढाबा निकट बेड़पुर चौक के पास किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता के ऊपर जान से मारने की नीयत से तंमचे से फायर करने व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो जाने के संबंध में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 196/2026 धारा 109(1), 351(2), 351(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत आरोपी की धर पकड़ व घटना के शीघ्र अनावारण के लिए गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर से डिजिटल व मैनुअली सबूत जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा दिनांक 01.09.26 को उक्त घटना में प्रकाश में आये आरोपी विशु सैनी को खादर वाली रोड़ से हिरासत में लेकर उसकी निशांदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा 12 बोर बरामद किया। पकड़े गए आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विशु सैनी पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम गुम्मावाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
बरामदगी
एक तमंचा 12 बोर
पुलिस टीम
प्र0नि0 कमल मोहन भण्डारी
उ0नि0 अमित नौटियाल
हे0का0 संजय रावत
हे0का0 बबलू कुमार
का0 मौ0 आबिद
तमंचे से फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा। तमंचे संग एक गिरफ्तार, होटल स्वामी से खाने-पीने के विवाद को लेकर थी रंजिश।
