हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश। 05 सितंबर शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यालयों में होगा विशेष वृक्षारोपण। वन विभाग, एचआरडीए, नगर निकाय एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से जनपदभर में तेज होगा पौधारोपण अभियान।

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश।

05 सितंबर शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यालयों में होगा विशेष वृक्षारोपण।

वन विभाग, एचआरडीए, नगर निकाय एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से जनपदभर में तेज होगा पौधारोपण अभियान।

जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 

मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर  अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। वन विभाग एवं एचआरडीए द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में सजावटी एवं वन प्रजातियों के पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज विभाग तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को गति दी जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने 05 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “एक पेड़ गुरु के नाम” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में पौधारोपण कराने तथा संबंधित विभागों से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नगर क्षेत्रों में आंवला, पीपल, नीम एवं बरगद जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण कर ऑक्सीजन लेन विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वृक्षारोपण की जानकारी एवं फोटो “हरित हरिद्वार एप” पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित संबंधित आधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश। 05 सितंबर शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यालयों में होगा विशेष वृक्षारोपण। वन विभाग, एचआरडीए, नगर निकाय एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से जनपदभर में तेज होगा पौधारोपण अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
तमंचे से फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा। तमंचे संग एक गिरफ्तार, होटल स्वामी से खाने-पीने के विवाद को लेकर थी रंजिश।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 को लेकर सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उप समिति की बैठक आयोजित। हरिद्वार SSP नवनीत सिंह को नियुक्त किया गया है यातायात नियंत्रण उपसमिति का अध्यक्ष। हर अखाड़ा सदस्य/ श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा, हर मार्ग पर सुचारु यातायात हमारी प्राथमिकता।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 3, ज्वालापुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 18 कनखल का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।