गंगनहर पुलिस व ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को  किया गिरफ्तार। पुलिस टीम ने 960 नशीले कैप्सूल व 500 टैबलेट की बरामद।

गंगनहर पुलिस व ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को  किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने 960 नशीले कैप्सूल व 500 टैबलेट की बरामद।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के लगातार सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस एवं ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को दबोचा।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान संदिग्ध विनिश परमार के कब्जे से एक थैले में Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen Capsules के 960 कैप्सूल तथा Alprazolam Tablets IP 0.5 mg की 500 टैबलेट बरामद हुईं।

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों एवं बरामद नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्तता के आधार पर आरोपी बंटी उर्फ सुमित को भी हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0-346/2026, एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों के विब आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विनिश परमार पुत्र धर्मवीर निवासी शिवपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

2. ⁠बंटी उर्फ सुमित पुत्र मोहकम निवासी मुबारिकपुर अलीपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

• Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen Capsules – 960 कैप्सूल

• Alprazolam Tablets IP 0.5 mg – 500 टैबलेट

पुलिस टीम

1. उ0नि0 हरीश गैरोला 

2. का0 अजय बिष्ट 

3. हे0का0 रियाज अली

4. का0 नितुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण