हरिद्वार पुलिस का जमीन धोखाधड़ी के मामले में कड़ा एक्शन। जमीन बेचने के नाम पर ₹12 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी बैनामा तैयार करने का आरोप।

हरिद्वार पुलिस का जमीन धोखाधड़ी के मामले में कड़ा एक्शन।

जमीन बेचने के नाम पर ₹12 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी बैनामा तैयार करने का आरोप।

मामले में शामिल दोनों आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी पूर्व में हो चुका गिरफ्तार।

आरोपी कल्याण सिंह को पुलिस टीम ने जेल के सामने से हिरासत में लिया।

वादी देशराज पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम जसवावाला, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपीगण अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह एवं कल्याण सिंह पुत्र सावल दास, निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, द्वारा जमीन बेचने के नाम पर वादी से ₹12 लाख की धोखाधड़ी की गई तथा फर्जी एवं जाली बैनामा तैयार कर वादी के पक्ष में किया गया।

प्रकरण में कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 285/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। मामले में वांछित अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह को दिनांक 17.08.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार को जेल के सामने से हिरासत में लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह

2. कानि0 लईक अहमद

3. हो0गा0 कपिल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण