युवती को आत्महत्या के लिये मजबूर करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार। घरवालों ने दर्ज कराई थी युवती की गुमशुदगी, पथरी पॉवर हाउस स्थित बैराज में मिला था शव।

युवती को आत्महत्या के लिये मजबूर करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घरवालों ने दर्ज कराई थी युवती की गुमशुदगी, पथरी पॉवर हाउस स्थित बैराज में मिला था शव।

परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर गर्भवती हुई मृतका को आरोपी धमकाकर कर रहा था परेशान।

रामधाम कालोनी निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली रानीपुर पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर शिकायतकर्ता की 20 वर्षीय बेटी सुहानी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। तलाश के दौरान लापता युवती का शव पुलिस ने पथरी पॉवर हाउस बैराज से बरामद किया गया।

पोस्टमार्टम के उपरान्त मृतका के घरवालों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी ने अजय नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद मृतका का पति एवं ससूराल के अन्य सदस्य उससे अमानवीय व्यवहार करते थे जिस कारण उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी। मृतका के परिजनों ने ये आरोप लगाया कि ससूराल पक्ष द्वारा दी गई मानसिक यातना के दबाव में उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। जिस पर विपक्षियों के विरूद्ध पुलिस ने गुमशुदगी को मु0अ0सं0-283/26 धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा घटना की जाँच की गयी तो पाया कि मृतका सुहानी ने अपने परिवार को बिना बताये गुपचुप तरीके से प्रतिवादी अजय से कोर्ट मैरिज शादी की थी और अपने मायके आ गई थी। इसी दौरान मृतका सुहानी के गर्भवती होने पर उसके पति अजय ने उससे लगातार अपनी इच्छानुसार काम करवाने का दबाब बनाने के साथ ही यह धमकी भी दी कि वह मौहल्ले सबको बता देगा कि सुहानी उसके बच्चे की मां बनाने वाली है। इन बातों को लेकर मृतका परेशान चली आ रही थी। घटना से एक दिन पहले मौहल्ले वालों को गर्भवती होने बनने वाली है तो बदनामी के चलते मानसिक रुप से परेशान युवती ने बहारदाबाद में लाल पुल के पास नहर मे कूद कर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नामजद आरोपी अजय को कल बाद पूछताछ मुकदमा उपरोक्त में धारा 108 बी0एन0एस0 में पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अभियोग में नामजद अन्य आरोपियो की भूमिका के सम्बन्ध में भी जाँच की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अजय पुत्र स्व0 राजपाल निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, 

2- उ0नि0 चरण सिंह चौहान (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

3- कानि0 करम सिंह

4- कानि0 गम्भीर तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण