हरिद्वार के सिडकुल में नाले में गिरी बच्ची के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल पुलिस द्वारा जारी सर्च अभियान में करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में मिला बच्ची का शव।
थाना सिड़कुल को सूचना प्राप्त हुई कि रावली महदूद में 02 बच्ची नाले मे बह गई जिनमें से एक बच्ची हिमानी पुत्री सोहनपाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-07 वर्ष बच गई है व दूसरी बच्ची जिसका नाम विधिका पुत्री गौतम उम्र-06 वर्ष निवासी ग्राम फरीदपुर थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता मनोज ठेकेदार का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार जो नाले मे बह गई है।
![]()
उक्त बच्ची की तलाश हेतु थाना सिड़कुल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया इसी क्रम में बच्ची की तलाश करते हुए बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र में बरामद हुआ जिसके परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई बच्ची के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय मोर्चरी दाखिल किया गया पंचायतनामा की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
हरिद्वार के सिडकुल में नाले में गिरी बच्ची के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल पुलिस द्वारा जारी सर्च अभियान में करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में मिला बच्ची का शव।