घर में घुसे अज्ञात ने दिया था चोरी को अंजाम, ले उड़े थे सोने-चांदी के आभूषण। लक्सर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मुण्डाखेडा कला गांव की है वारदात। चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

घर में घुसे अज्ञात ने दिया था चोरी को अंजाम, ले उड़े थे सोने-चांदी के आभूषण।

लक्सर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मुण्डाखेडा कला गांव की है वारदात।

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

गांव के ही परिचित युवकों पाशा और गादड़ ने साथियों संग दिया चोरी की घटना को अंजाम।

कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमती आभूषण व घटना में इस्तेमाल बाइक की बरामद।

वारदात में शामिल अन्य की तलाश में जुटी पुलिस, मुखबिरों का फैलाया जाल।

आधी रात ग्राम मुंडाखेड़ा कलां निवासी नवीन के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर घऱ में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभुषण और नगदी को चुरा लिया। कोतवाली लक्सर को मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मु0अ0सं0 878/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया।

मकान में हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर गठित की गयी पुलिस टीम ने संदिग्ध शख्सियतों और गतिविधियों का डाटा जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा घटनास्थल के आसपास के आने जाने वाले रास्तों पर निगाह रखते हुए स्थानीय व्यक्तियों से जानकारी जुटाई।

रात दिन की कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध को पकड़ने में कामयाबी हासिल करते हुए घर से चोरी किया गया लाखों का सामान बरामद किया। 

पकड़े गए आरोपियों के पूछताछ के दौरान ये तथ्य सामने आए कि उनका शिकायतकर्ता के पहले भी आना जाना था। घर में नगदी और स्वर्ण/चांदी के गहने रखे होने की जानकारी मिलने पर इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनायी और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की योजना सफल होने के बाद इन्होंने नगदी तो खर्च कर दी लेकिन बंटवारे के लिए आभूषणों को बेचने और फिर उन्हे बेचकर मिली रकम को आपस में बांटने की योजना थी।

शिकायतकर्ता द्वारा बरामद माल की मौके पर शिनाख्त कर पुष्टि की गई कि यह उनके ही आभूषण हैं। मुकदमें में धारा 3(5) व 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश के प्रयास करते हुए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- आशीष सैनी उर्फ गादड़ पुत्र सुखबीर सैनी निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कलां लक्सर(उम्र 26 वर्ष)

2- ललित कुमार उर्फ पाशा पुत्र मुनेश, निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कलां लक्सर (उम्र 24 वर्ष)

बरामदगी

1- चैन मय लॉकेट पीली धातू- 01

2- झूमके पीली धातू- 01 जोडी

3- अंगूठी पीली धातू- 01

4- पीली धातू के टॉप्स – 01 जोडी

5- बिच्छुए सफेद धातु- 02

6- सिक्के सफेद धातु- 02

7- पीली धातु के कड़े- 02

8- फूलनुमा अंगूठी पीली धातु- 01

9- अंगूठी पीली धातु मय नग- 01

10- सिंगल टॉप्स पीली धातु- 01

11- टॉप्स जोडी पीली धातु- 01

12- वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल

पुलिस टीम

1- एस0एच0ओ0 प्रवीण सिंह कोश्यारी

2- व0उ0नि0नितिन चौहान

3- उ0नि0 शहजाद अली 

4- उ0नि0 समीप  पाण्डेय 

5- हे0का0 मुकेश कुमार 

6- हे0का0 पंचम प्रकाश 

7- का0 संजय कुमार

8- का0 संदीप रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण