दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।

दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।

सड़क मार्ग,फुटपाथ एवं आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण।

नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

बाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक चला अभियान, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने एवं आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज दूसरे दिन भी नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बाल्मीकि चौक से लेकर शिवमूर्ति चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे,फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानें सजाने, सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को हटाया। 

 नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। प्रशासन की ओर से कहा गया कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।    

अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।