मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में दूसरे दिन अंडर-14 वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।

हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन शनिवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 आयु वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र पुंडीर, मंडल महामंत्री भाजपा भानु प्रताप,देवेंद्र चौधरी,अमन चौहान,हितेश चौहान,श्रीमती पूनम मिश्रा,अशोक कुमार,रोहित,प्रदीप सहित जनप्रतिनिधियों, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 फ्रीस्टाइल कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे—

 *38 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – रक्षित राठी (हरिद्वार)

* द्वितीय – अल्तमश (हरिद्वार)

* तृतीय – यासिर (हरिद्वार)

*41 किलोग्राम (अंडर-14 बालिका)*

* प्रथम – रिहान (हरिद्वार)

* द्वितीय – दिव्यांश (हरिद्वार)

*44 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – कृष्ण कुमार (हरिद्वार)

* द्वितीय – अर्पित पाल (नैनीताल)

* तृतीय – हर्षित (चम्पावत)

* तृतीय – विहान लोहान (हरिद्वार)

*48 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – अरमान (हरिद्वार)

* द्वितीय – यथार्थ लोहान (हरिद्वार)

* तृतीय – काय मलिक (हरिद्वार)

* तृतीय – हर्ष कुमार (हरिद्वार)

*52 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – निशांत (हरिद्वार)

* द्वितीय – विशाल (हरिद्वार)

* तृतीय – मनन चंद (ऊधमसिंह नगर)

* तृतीय – लवकुश सिंह (हरिद्वार)

      प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं तथा विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग की प्रतियोगिताएँ आगामी दिनों में भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।