नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।

ब्लैकमेल कर नाबालिग से ₹01 लाख रुपये लिए, लगातार कर रहा था और पैसों की मांग।

गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली सहित कई स्थानों पर बदलता रहा ठिकाने।

कनखल पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर कोतवाली पहुंचा आरोपी, किया सरेंडर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति गंभीरता बरतते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में वांछित को हिरासत में लिया।

कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया गया कि एक युवक द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री से दोस्ती कर उसे अपने विश्वास में लिया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फोटो/वीडियो बनाए गए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा।

डर के कारण नाबालिग द्वारा आरोपी को ₹01 लाख रुपये दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार और रुपयों की मांग की जाती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 311/2026 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी अधिकारी थाना कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली एवं हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

कनखल पुलिस टीम द्वारा लगातार उसकी तलाश एवं दबिश की कार्रवाई जारी रखी गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से घिरता देख आरोपी अंततः कोतवाली कनखल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गौरव कुमार पुत्र धनपाल निवासी बफरी बुजुर्ग, थाना शाही, जनपद बरेली

हाल निवासी सगरावाला, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार

पुलिस टीम

1. उ0नि0 देवेन्द्र पाल

2. म0उ0नि0 सीमा आर्य

3. का0 रणजीत सिंह

4. म0का0 सुष्मिता रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।