जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ। रानीपुर विधानसभा में ₹2.68 करोड़ की लागत से होगा सड़क का कायाकल्प।

जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ।

रानीपुर विधानसभा में ₹2.68 करोड़ की लागत से होगा सड़क का कायाकल्प।

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान  द्वारा प्रस्तावित जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन के पश्चात किया गया। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ₹2 करोड़ 68 लाख की लागत से कराया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पार्क, यातायात एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का निरंतर विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि रानीपुर का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आधुनिक मूलभूत सुविधाओं से जुड़े। प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में रानीपुर विधानसभा में कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य भी दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का लाभ रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को लगातार मिल रहा है।

क्षेत्रवासियों ने सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिद्वार मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरूण वशिष्ठ,पार्षद आशुतोष चक्रपाणि,योगेंद्र सैनी,महामंत्री अंकुर पालीवाल,भगत सिंह,

सुरेंद्र पाल,हंसराज कटारिया,रजनी वर्मा,चमन चौहान, 

आकाश कुमार,आकाश चंचल ,पवनदीप,सचिन सैनी ,लव चौहान,किरण वर्मा,भावेश सिखोला, गुलाम साबिर, चंचल ,सारिका , विनोद चौहान , अमित कुमार,अनिल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पदाधिकारीगण सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।