घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धामी सरकार की नीतियां सराहनीय: स्वामी यतीश्वरानंद। ग्राम शाहपुर में नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया सम्मानित।

घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धामी सरकार की नीतियां सराहनीय: स्वामी यतीश्वरानंद।

ग्राम शाहपुर में नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया सम्मानित।

हरिद्वार/ पथरी। नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से स्वयं सहायता समूह संवाद कार्यक्रम करते हुए ग्रामीण महिलाओं को स्वावंलबी बनाकर अन्य को भी प्रेरित किया गया। इस दौरान समूहों को सफल संचालित करने के लिए धनराशि का चैक दिया गया।

सोमवार को ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, उत्तराखंड मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, निःशुल्क यात्रा सुविधाएं है। लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय के लिए बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण मिलता है। मुद्रा लोन योजना के तहत कम ब्याज पर दस लाख तक की धनराशि ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल में हुए सहकारी चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करते हुए आगे बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के द्वारा उत्पादित सामानों को बाजारों में बिकवाने पर संस्थाओं का आभार जताया।  

इस मौके पर शाहपुर के प्रधान दीपक सैनी, जिला पंचायत संजय सरदार, डायरेक्टर पुष्पराज सैनी, योगेश सैनी, ऋषिपाल कश्यप, प्रधान रोहताश, तेजपाल, विकास, नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्ता की अध्यक्ष रेखा, सचिव रूबि, कोषाध्यक्ष कविता आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।