32 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 गांजा तस्कर आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

32 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 गांजा तस्कर आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नशे के कारोबार की कमर तोड़ने हेतु SSP नवनीत सिंह ने जिले में कर रखी हैं कई टीमें तैनात।

धोखा देने के लिये ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा।

एक-एक किलो के पैकेट बनाकर की जा रही थी तस्करी।

कहां से लाये और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन।

पुलिस/जनता की नजरों से बचने के लिए कपड़ों के ट्रॉली बैग का किया जा रहा था इस्तेमाल।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया लगभग 32 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था।

बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

2. ⁠रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार

3. ⁠आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत।

बरामदगी

दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा

रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा

आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा

कुल बरामदगी

(लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा)

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला

2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत

3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी

4. हे0का0 188 प्रमोद शर्मा

5. का0 1312 रणजीत सिंह

6. का0 1185 गजय तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।