मेलाधिकारी ने रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का लिया जायजा।

मेलाधिकारी ने रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का लिया जायजा।

प्रबंधन एवं आकस्मिक निकासी व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं का किया निरीक्षण।

कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रोड़ी-बेलवाला एवं शोल क्षेत्र में चल रही तैयारियों और निर्माण कार्यों का मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हाथी पुल से शिवसेतु होते हुए धनुष पुल तक विभिन्न निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ पुलों एवं घाटों के अनुरक्षण, नए घाटों के निर्माण तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में की जा रही तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को यूआईआईडीबी के अंतर्गत हरकी पैड़ी एवं रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास से संबंधित प्रमुख कार्यों को आगामी कुंभ मेला से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

शिवसेतु एवं धनुष पुल के मध्य बनाए जा रहे घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने घाट को आवश्यक सुविधाओं एवं समुचित व्यवस्थाओं से युक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ स्वच्छता, प्रकाश तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मेलाधिकारी ने धनुष पुल से आस्था पथ को जोड़ने के लिए प्रारंभ किए गए पैदल मार्ग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी से श्रद्धालुओं की निकासी के लिए धनुष पुल से आस्था पथ होते हुए बैरागी कैंप तक जोड़ने वाला यह मार्ग भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मार्ग कुंभ मेले की आकस्मिक निकासी योजना की प्रमुख कड़ी है। ऐसे में इसके निर्माण में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार उपयुक्त स्थानों पर पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित करने, आकर्षक प्रकाश स्तंभ लगाने तथा श्रद्धालुओं से संबंधित अन्य जनसुविधाओं के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीडीसीसी सुमित मलवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।