उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित। सभी शासकीय कार्यालयों में जनसुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

 उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

सभी शासकीय कार्यालयों में जनसुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों की उप समितियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध जनसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण कर जनसामान्य के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का आकलन करें तथा जहां भी कमियां हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों में जनसामान्य के उपयोग हेतु स्वच्छ एवं सुगम शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हों तथा दिव्यांगजन एवं बच्चों के अनुकूल शौचालयों सहित आवश्यक सुविधाएं भी प्रत्येक कार्यालय में विकसित की जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उप समितियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जनसुविधाओं की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।