राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ओर देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ओर देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाया गया।

जनपद में गांधी जयन्ती ओर लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर,श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किये।

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों का जीवन और उनके विचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्श हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सहित प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक प्रयास, जिम्मेदारी और सेवा भावना से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

गांधी जयन्ती के अवसर पर आनंदमई सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भी दी गईं तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।

जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षो एवं अधिकारियों द्वारा गांधी  एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।इसके साथ हो सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में गांधी एवं शास्त्री  के जीवन वृत्त पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित जिला कार्यालय कें कर्मचारी तथा आधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।