हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता  सफलता, महज 48 घंटे के भीतर हत्या की घटना का किया खुलासा।

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता  सफलता, महज 48 घंटे के भीतर हत्या की घटना का किया खुलासा।

48 घण्टे के अन्दर किया आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा।

 विवाद को लेकर हुई थी हत्या तीनो नामजद आरोपित आये पुलिस की हिरासत में

हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद

आरोपितों के विरुद्ध की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई।

वादी सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार की लिखित तहरीर दी कि 1.अनिल शर्मा पुत्र रामपाल 2.राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा 3.रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा,  निवासीगण प्रताप कॉलोनी भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा मिलकर वादी के भाई आदित्य उर्फ आदि राणा को अपने घर पर बुलाकर आदित्य उर्फ आदि राणा पर देशी तमंचे से फायर कर हत्या करने के सम्बन्ध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 410/2026 का अभियोग दर्ज किया गया । 

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का आरोपितों से विवाद चल रहा था तथा विवाद के निस्तारण के उद्देश्य से आरोपितों द्वारा मृतक को अपने घर बुलाया गया, जहां घटना को एक राय होकर अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया, इसके साथ ही संभावित मार्गों पर लगातार निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 

 मुखबिर की सूचना पर तीनो आरोपितों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास  से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया ।

आरोपितों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गई,पूछताछ के दौरान आरोपितों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना के को स्वीकार किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही हैl

गिरफ्तार अभियुक्त

1-अनिल शर्मा पुत्र रामपाल, 

2-राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा,

3- रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा निवासीगण प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक रितेश साह

वरिष्ठ उपनि0गोपाल दत्त भट्ट

उपनिरी0मुकेश दत्त नौटियाल

उपनिरी0 बलराम जोशी

अ0उप0निरी0 प्रदीप चौहान

हेड कांस्टेबल विपिन शर्मा

 हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार

कांस्टेबल सुशील तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।