उत्तराखंड के आशीष यादव बनाए गए राष्ट्रीय सचिव, युवजन समाजवादी सभा।
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से युवजन समाजवादी सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई।
इस कार्यकारिणी में बहादराबाद, हरिद्वार के आशीष यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अब तक उत्तराखंड मे अखिलेश यादव की नीतियों के अनुसरण के लिए सदैव संघर्षशील रहे आशीष यादव को उनके द्वारा उत्तराखंड में किए गए संघर्ष को ध्यान में रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में लाया गया है।
आशीष यादव अब तक उत्तराखंड समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विराजमान थे अब आशीष यादव को युवजन समाजवादी सभा के राष्ट्रीय सचिव पद की घोषणा की है।
