खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हुआ आयोजन।

खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हुआ आयोजन।

अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में प्रदेशभर की बालिका खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, पौड़ी, देहरादून, नैनीताल एवं टिहरी की टीमों ने दर्ज की जीत।

बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल विधा की प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को योगस्थली खेल परिसर,रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अंडर-14,अंडर-19 एवं अंडर-25 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे

1. अंडर-14 बालिका: पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को 2-0 से पराजित किया।

2. अंडर-14 बालिका: देहरादून ने अल्मोड़ा को 2-0 से हराया।

3. अंडर-14 बालिका: नैनीताल ने चमोली को 2-1 से पराजित किया।

4. अंडर-19 बालिका: टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को 4-0 से हराया।

5. अंडर-19 बालिका: पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।

6. अंडर-19 बालिका: देहरादून ने हरिद्वार को 3-0 से हराया

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपने-अपने जनपद का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना है।                      प्रतियोगिता के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा सहित खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में सुमित एवं मुदस्सीम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।