इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग कर रकम वसूलने ओर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए युवक के स्वजनों ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत पत्र देकर युवती ओर उसके साथियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।
इंस्टाग्राम पर एक युवक ने जिला सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी एक युवती से दोस्ती के बाद जान पहचान बनाई कुछ समय बाद युवती ने उस युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
एसएसपी हरिद्वार को दिए प्रार्थना पत्र में पत्रकार अजब सिंह निवासी बादशाहपुर थाना पथरी ने बताया कि उनके पुत्र अभिषेक चौहान की इंस्टाग्राम के माध्यम से सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी एक युवती से जान पहचान हुई थी और आरोप है कि कुछ समय बाद युवती ने उसके पुत्र पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया और ब्लैकमेल कर अलग-अलग समय से उससे लाखों रुपए की रकम ऐंठ ली। साथ ही ओर रुपए नहीं देने और बातचीत बंद करने पर युवती द्वारा उसको झूठे मुकदमे में फसाने की दी धमकी देते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी उसके बाद युवक को जेल जाना पड़ा मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक की बैंक खातों की जांच की तो अलग-अलग तारीखों में कई लाख रुपए के लेनदेन का पता चला आरोप है कि यह रकम युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य लड़कियों के बैंक खातों में जमा कराने की आशंका जताई है की युवती और उसके साथी अन्य युवकों को भी इसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेल कर रकम वसूल रहे हैं।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग कर रकम वसूलने ओर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए युवक के स्वजनों ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत पत्र देकर युवती ओर उसके साथियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।
