सीएम के सिडकुल आगमन से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर घर से डिटेन, काले झंडे दिखाने की तैयारी का आरोप

सीएम के सिडकुल आगमन से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर घर से डिटेन, काले झंडे दिखाने की तैयारी का आरोप

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिडकुल आगमन से पहले पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कांग्रेस नेता मनोज धनगर को उनके ब्रह्मपुरी स्थित आवास से डिटेन कर लिया। बताया गया कि जिस समय पुलिस उनके घर पहुंची, उस समय वह नहा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मनोज धनगर द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी की जा रही थी। उनके पास बड़ी संख्या में काले झंडे होने की बात भी सामने आई है। विरोध अंकिता भंडारी प्रकरण और एसआईआर के मुद्दे को लेकर किया जाना बताया गया।

मनोज धनगर के साथ प्रवीण धनगर, पवन पाल धनगर, हर शरण बालियान, प्रवेश कटारिया, बबलू धनगर, बॉबी चौधरी, जगदीश धनगर और मोहित बाबर समेत अन्य लोग मौजूद थे। सूचना पर सिडकुल एसएसआई प्रवीण बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मनोज धनगर को डिटेन कर लिया

वहीं, मनोज धनगर की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। उनका कहना है कि वे संवैधानिक अधिकारों के तहत अपनी बात रखने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कहने पर पुलिस प्रशासन लोगों को संविधान के दायरे में रहकर भी अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।