हरिद्वार पुलिस टीम का गौ-तस्करो पर कार्यवाही का प्रहार।
ग्राम सलेमपुर में गौकशी की सूचना पर छापेमारी कर 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से बरामद किया 47 किलो गौ मांस व गौकशी के उपकरण
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा लगातार अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
रानीपुर पुलिस टीम टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि 03 व्यक्ति ग्राम सलेमपुर में गौकशी कर रहे है, सूचना पर पुलिस टीमो ने तत्काल मुखबिर के बताये अनुसार सलेमपुर में छापेमारी की गयी, जिसमें मौके से पुलिस ने एक आरोपी वसीम पुत्र नसीम निवासी दादूपुर गोबिंदपुर थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को धर दबोचा व 02 अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गये ।
पुलिस टीमो ने मौके से आरोपी के कब्जे से कुल 47 किलो 400 ग्राम गौमांस व अवैध गौकशी के उपकरणो की बरामदगी की गई।
आरोपी के साथ फरार दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 349/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । फरार आरोपियो की शीघ्र सुरागरसी पतारसी एवं तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- वसीम पुत्र नसीम निवासी दादूपुर गोबिंदपुर थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
बरामदगी
कुल 47 किलो 400 ग्राम गौ मांस, व अवैध पशु कटान के उपकरण
पुलिस टीम
1- उ0नि0 अशोक सिरसवाल, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट,2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,
3- का0 अजय कुमार,
4- का0संजय रावत,
हरिद्वार पुलिस टीम का गौ-तस्करो पर कार्यवाही का प्रहार। ग्राम सलेमपुर में गौकशी की सूचना पर छापेमारी कर 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से बरामद किया 47 किलो गौ मांस व गौकशी के उपकरण
