10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई महिला पुलिस को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। सूचना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प।

10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई महिला पुलिस को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

सूचना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प।

हरिद्वार। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को सतर्कता विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। 10 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प।

शिकायतकर्ता की जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मामले में समझौता कराने और विवाद निपटाने को लेकर महिला एएसआई ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल शिकायत मिलने के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने रिश्वत लेते हुए महिला एएसआई को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। 10 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए टीम ने कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सोनिया को गिरफ्तार कर लिया।

विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम करने के बदले रिश्वत मांगता है, तो टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।