नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया
वादी की नाबालिक पुत्री को आरोपित अंकुश पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार अपने साथ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में कोतवाली भगवानपुर पर मुकदमा अपराध पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को आरोपित की गिरफ्तारी/नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई।
टीमो द्वारा तत्काल मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/सीसीटीवी फुटेज खंगाली/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/डीसीआरबी अन्य संभावित स्थानों पर दविश दी गई।
नामजद आरोपित अंकुश पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार कोतवाली गंगनहर सालियर अन्डरपास के पास से पकड कर व नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अंकुश पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार कोतवाली भगवानपुर
अ0उ0नि0 प्रमोद सेमवाल
का0 संजय नेगी
म0का0 अनुपमा
नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया
