ग्राम बहादरपुर जट में राम बारात का भव्य आयोजन, धर्मेंद्र चौहान और जिवेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ
बहादरपुर जट में रामलीला समिति द्वारा भगवान श्रीराम की राम बारात निकाली
राम बारात का शुभारंभ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री जीवेद्र तोमर ने फीता काटकर किया। भगवान राम की सजीव झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना दिया। राम बारात गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए निकली, जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रामलीला केवल एक मंचन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और हमारे संस्कारों की पहचान है। आज जब युवा पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में बहादरपुर जट के युवाओं ने राम बारात निकालकर यह साबित कर दिया है कि हमारे दिलों में आज भी श्रीराम बसते हैं। भगवान राम ने हमें सिखाया है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाई आए, मर्यादा, सत्य और त्याग का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी इस महान परंपरा को आने वाली पीढ़ी तक लेकर जाएं और आपसी भाईचारे के साथ सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज को जोड़ने का कार्य करें।
इस अवसर पर रामलीला प्रधान धीर सिंह, कृष्णपाल चौधरी, ललित चौधरी, पवन कश्यप, चंद्रकिरण सिंह, राकेश उर्फ कुक्कू, रवि कश्यप, पुष्पेंद्र उर्फ काला, प्रदीप पाल, जोगिंदर कश्यप, नितिन पंडित सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम बहादरपुर जट में राम बारात का भव्य आयोजन, धर्मेंद्र चौहान और जिवेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ बहादरपुर जट में रामलीला समिति द्वारा भगवान श्रीराम की राम बारात निकाली

