जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन एवं CMMS पोर्टल का होगा उपयोग

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन एवं CMMS पोर्टल का होगा उपयोग

आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए जनपद हरिद्वार में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखण्ड, देहरादून के प्रतिनिधियों एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जनगणना चार्जों में नियुक्त किए जाने वाले पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जनगणना-2027 कई दृष्टियों से ऐतिहासिक एवं विशेष होगी, क्योंकि पहली बार संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी। इस बार जनगणना का कार्य पूर्णतः मोबाइल एप्लिकेशन आधारित होगा। प्रगणक (Enumerator) एवं पर्यवेक्षक (Supervisor) अपने स्वयं के मोबाइल फोन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे। इसके साथ ही, जनगणना की शुरुआत से लेकर अंत तक संपूर्ण संचालन, पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS Portal) का उपयोग किया जाएगा। इस प्रणाली को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया के संचालन एवं निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण जनगणना का ‘मस्तिष्क’ कहा जा सकता है।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य नवंबर 2026 से किए जाने का प्रस्ताव है। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर चार्ज अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। शत-प्रतिशत डिजिटल प्रणाली के लागू होने से आंकड़ों की गुणवत्ता,सटीकता एवं त्वरित संकलन में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है। इससे जनगणना प्रक्रिया को पूर्ववर्ती जनगणना की तुलना में अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी।

जनपद स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण में मौ० मुस्तफा खान, जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर; उत्तम सिंह,अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं जनगणना प्रभारी मीना नेगी,अपर सांख्यिकी अधिकारी अमीर आलम, नीरज कुमार एवं शिवम कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड जनगणना कार्य निदेशालय, देहरादून सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।