गौकशी में लिप्त पेशेवरों पर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस का एक्शन ढोल बजाकर की गई मुनादी, घरों पर चस्पा किए न्यायालय के उद्घोषणा आदेश

गौकशी में लिप्त पेशेवरों पर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस का एक्शन

ढोल बजाकर की गई मुनादी, घरों पर चस्पा किए न्यायालय के उद्घोषणा आदेश

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जनपद में गौकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में वांछित एवं फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गौकशी से संबंधित मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के उद्घोषणा आदेशों की तामील हेतु ग्राम सिकरोड़ा में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपित के निवास स्थानों पर पहुंचकर ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई गई तथा न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश उनके घरों पर चस्पा किया गया। 

मुनादी के माध्यम से आरोपित को न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने अन्यथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भुगतने की चेतावनी दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. असलम पुत्र नानू, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

2. फैज़ान पुत्र सफ़ीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।