कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में सोलर ड्यूल हैंडपंप एवं मंच शेड का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में सोलर ड्यूल हैंडपंप एवं मंच शेड का किया लोकार्पण

वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर विद्यालय में ‘डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ, छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 18 सितम्बर के अंतर्गत पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

 इस दौरान छात्राओं को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर ड्यूल हैंडपंप तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच शेड का उद्घाटन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में ‘डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा, स्थानीय पार्षद श्रीमती निशा पुंडीर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा हैंडपंप का संचालन कर किया। 

इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

15 अक्टूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 की थीम यानी ‘हाथ धोने के नायक बनें’ स्वच्छता और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना एक छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण आदत है, जो बच्चों को अनेक बीमारियों से बचाने में सहायक है। भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने से दस्त, डायरिया और संक्रमण से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी कम किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों से अपील की कि वे हाथ धोने की सही आदत अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने हाथों की हथेलियों, उंगलियों के बीच और नाखूनों की सफाई करते हुए कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने के महत्व पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि डबराल ने किया। इस दौरान डेटॉल इंडिया स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम के बैनर एवं शिलापट का अनावरण भी किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डेटॉल के जिला प्रभारी प्रकाश नेगी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा, पार्षद श्रीमती निशा पुंडीर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।