सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत सुल्तानपुर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 250 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत सुल्तानपुर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 250 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

राज्य मंत्री राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 220 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई।

उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर पंचायत सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी दिशा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने राज्य मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 250 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर  ही निस्तारण किया गए,शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा 220 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रियंका ध्यानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।