लूट का महज 05 घंटे के भीतर खुलासा कर हरिद्वार पुलिस ने दिखाई अपनी काबिलियत सौ फीसदी लूट का माल रिकवर करते हुए पुलिस टीम ने 03 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लूट का महज 05 घंटे के भीतर खुलासा कर हरिद्वार पुलिस ने दिखाई अपनी काबिलियत

सौ फीसदी लूट का माल रिकवर करते हुए पुलिस टीम ने 03 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ज्वालापुर निवासी युवक और उसके दोस्त से आरोपियों ने की थी लूट

थाना पथरी पर वादी नीरज चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी वानप्रस्थ गेट कनखल रोड दयानन्द नगरी थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि वह और उसका दोस्त नवलदीप नि0 कनखल हरिद्वार किसी काम से धनपुरा आये हुये थे, तो उनके साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उनकी 02 सोने की अंगूठी, 01 चांदी की चैन, 01 चांदी का कड़ा, 01 चांदी का लाकेट तथा 02 मोबाईल फोन लूट लिये गये।  मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पथरी पर मु0अ0सं0 515/26 धारा 309(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

लूट की घटना का अनावरण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने अज्ञात चोरों की तलाश व माल बरामदगी हेतु तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर प्रयास करते हुए दिनांक 16-10-2026 को  मुखबिर की सूचना पर रविदास मन्दिर के पास लक्सर रोड पर पुलिस टीम द्वारा 03 संदिग्ध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया गया। दोनों पीड़ित द्वारा बरामद माल व लुटेरों की शिनाख्त की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एवं लूटे गये सामान की शत प्रतिशत बरामदगी होने पर पीड़ित द्वारा पुलिस का आभार जताया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- अरुण कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष 

2- रितिक पुत्र जगदीश निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष 

3- विशाल पुत्र अमरीश निवासी शाहपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष  

बरामदगी

1- 02 अंगूठी पीली धातु की। 

2- 01 गले की चैन सफेद धातु की।

3- 01 कड़ा सफेद धातु का।

4- 01 लाकेट सफेद धातु का।

5- 02 मोबाईल फोन।

6- 01 A.T.M. कार्ड।

7- घटना में प्रयुक्त मो0सा0 

पुलिस टीम 

1- रविंद्र कुमार थाना अध्यक्ष पथरी

2-  उ0नि0 मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरुपुर) 

3-  का0 जयपाल चौहान

4- का0 जयपाल चौहान

5- का0 रविन्द्र बिष्ट

6- का0 कान्ति राम शर्मा

7- का0 विरेन्द्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।