अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी आया हिरासत में,अपहर्ता बरामद
वादी निवासी ग्राम इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार ने थाना पथरी पर आकर एक तहरीर दी कि फुरकान पुत्र अकरम निवासी ग्राम इक्कड कला थाना पथरी हरिद्वार द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री का अपहरण करने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया।
प्रा0पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाबालिग लड़की के अपहरण जैसी जघन्य अपराध होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने थानाध्यक्ष पथरी को तत्काल नाबालिग लड़की की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना पथरी से पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित फुरकान पुत्र अकरम निवासी ग्राम इक्कड कला थाना पथरी हरिद्वार को पकडा गया।आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
फुरकान पुत्र अकरम निवासी ग्राम इक्कड कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1- म.उ.नि.शाहिदा परवीन
2- कां0ब्रहमदत्त जोशी
3- कां0 मनीष कुमार
अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी आया हिरासत में,अपहर्ता बरामद
