दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। युवती को जबरन होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज था मुकदमा

दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

युवती को जबरन होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज था मुकदमा

लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई बार दी दबिश

पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर आरोपी को दबोचा

वादी द्वारा कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ होटल ले जाकर गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 327/2026 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई।

अभियोग में वांछित की गिरफ्तारी के लिए बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की तलाश में उसके निवास स्थान पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुनः आरोपी के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी मौके पर मौजूद मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार हिरासत मे लिया।

अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

निखिल पुत्र मांगे राम, निवासी ग्राम झीबरहेड़ी, जयन्तीपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, विवेचक

2. कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।