हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला गावं में सुजीत वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा की ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा सोने व चांदी के जेवरात चुराने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि जमालपुर कला गांव में सुजीत वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा की ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा सोने वे चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए है। सुजीत वर्मा द्वारा दुकान से गहने चोरी होने की अज्ञात के खिलाफ कनखल थाने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
वही कनखल थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान में चोरी होने की अज्ञात के खिलाफ तहरीर आयी है तहरीर के आधार ओर कार्यवाही की जा रही है अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।
