देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया।
हमारी सरकार पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और तकनीक-संपन्न बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक संसाधनों, उन्नत तकनीक, साइबर अपराधों से निपटने की क्षमता और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि प्रदेश की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर Uttarakhand Police की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में रिक्त 1,600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने सहित पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न घोषणाएँ भी कीं।
इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat राज्यसभा सांसद Naresh Bansal कैबिनेट मंत्री Khajan Dass विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया।
