जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में आरोपी अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में आरोपी अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था आरोपी पारस

गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने

पुलिस ने आरोपी को अवैध .315 बोर तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

वादी सुमित कुमार पुत्र महिपाल, निवासी अकोढ़ा कलां, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार ने पुलिस को सूचना दी कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर को आरोपियों की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दूसरे आरोपी पारस को लक्सर क्षेत्र से दबोचा। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

पारस पुत्र बिट्टू निवासी केशव नगर, वार्ड नं. 10, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1. एक अवैध .315 बोर तमंचा

2. ⁠एक जिंदा कारतूस

पुलिस टीम

1. प्रवीण सिंह कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक

2. व0उ0नि0 राजेश बिष्ट 

3. उ0नि0 समीप पाण्डेय

4. कानि0 अनिल वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।