शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई वादिनी की तहरीर के आधार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0 अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना उ0नि0 ज्योति नेगी को सौंपी गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त प्रवीण धीमान को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रवीण धीमान पुत्र विनोद धीमान, निवासी तेलीवाला, धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष
पुलिस टीमः
उ0नि0 ज्योति नेगी, विवेचक, कोतवाली बहादराबाद
हे0कानि0 कुशलानन्द, कोतवाली बहादराबाद
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
