प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 की धान की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम कुतुबपुर में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण कर धान की कटाई भी की

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 की धान की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम कुतुबपुर में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण कर धान की कटाई भी की

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में खरीफ 2026-27 के दौरान धान की उत्पादकता एवं उपज का अनुमान लगाने के लिए न्याय पंचायतवार चयनित ग्रामों में नामित निरीक्षण अधिकारियों द्वारा क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा तहसील हरिद्वार के ग्राम कुतुबपुर में काश्तकार रमेश सिंह सैनी के खेत संख्या 55/2 में धान की फसल पर रैंडम पद्धति से आयोजित क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने धान की कटाई भी की।                          निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल की कटाई की गई, जिसमें 12.700 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

क्रॉप कटिंग प्रयोगों के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाता है, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल उपज के सटीक आंकड़े संकलित करने में सहायता मिलती है।

 इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी उत्तम सिंह, श्रीमती मीना नेगी, राजस्व निरीक्षक अजय कपिल, राजस्व उप निरीक्षक श्रीमती मोनू, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।