गन्ना आयुक्त का कैंप कार्यालय हरिद्वार में खुलने से किसानों को मिलेगी राहत अब शिकायतो को लेकर नही जाने पड़ेगा काशीपुर। गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद

गन्ना आयुक्त का कैंप कार्यालय हरिद्वार में खुलने से किसानों को मिलेगी राहत अब शिकायतो को लेकर नही जाने पड़ेगा काशीपुर। गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद

लक्सर। गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय से संबंधित अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर अब किसानों को काशीपुर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
क्योकि गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के आदेश पर अब हरिद्वार में गन्ना आयुक्त का कैंप कार्यालय खुलेगा। किसानों ने इसके लिए गन्ना मंत्री का आभार जताया है।गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखंड का कार्यालय काशीपुर में स्थित है। हरिद्वार जनपद में लाखों की संख्या में किसान हैं।इनमें सर्वाधिक संख्या गन्ना किसानों की है। ऐसे में किसानों को गन्ना आयुक्त कार्यालय से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों अथवा किसी अन्य कार्य के लिए काशीपुर जाना पड़ता था।इसमें समय और धन दोनों अधिक लगते हैं। किसानों ने गन्ना मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया था। इस पर गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग के सचिव को हरिद्वार में कैंप कार्यालय स्थापित करने के आदेश दिए थे लेकिन उस समय इस पर कार्रवाई नहीं हुई थी। इस पर गन्ना मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए।सचिव को एक सप्ताह के भीतर हरिद्वार के सिंहद्वार के निकट स्थित सिंचाई विभाग की कालोनी के भवन में कैंप कार्यालय स्थापित करने के आदेश दिए हैं। किसानों ने इस पर गन्ना मंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।