नत्थू सिंह वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नत्थू सिंह द्वारा किया गया खेल महाकुंभ का उद्घाटन।
बहादराबाद। क्षेत्र में जगह जगह स्कूलों और मैदानों में खेल प्रतियोगिता खेल महाकुंभ प्रतियोगिता कराई जा रही है इस अवसर पर 27 ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव टकाभरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नत्थू सिंह के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर नत्थू सिंह ने कहां हर वर्ष क्षेत्र में खेलों का आयोजन किया जाता है और खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है ओर हमें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है खेल के माध्यम से हमारे देश के युवा देश का नाम दुनिया मे नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं और इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं है इसके साथ ही नत्थू सिंह ने कहा आज हमारे देश का युवा बेरोजगारी से बहुत परेशान है और हरीश रावत के समय में युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई है। टकाभरी गांव के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और 2022 में कांग्रेस सरकार व हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही।
